पटना : नकली फाइनेंस कंपनी बनाकर 3315 लोगों से सवा करोड़ ठगे
Updated at : 08 Jul 2019 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य में फर्जी तरीके से क्लोन कंपनी बनाकर 3315 लोगों के साथ ठगी करने का मामला आया है. कंपनी ने ऊंचे कमीशन का लालच देकर एजेंट बनाये. इन एजेंटों ने एफडी-आरडी के नाम पर लोगों से 1.25 करोड़ रुपये का निवेश कराया. जब लोगों ने अपने पैसे मांगना शुरू किया तो अचानक कंपनी […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में फर्जी तरीके से क्लोन कंपनी बनाकर 3315 लोगों के साथ ठगी करने का मामला आया है. कंपनी ने ऊंचे कमीशन का लालच देकर एजेंट बनाये.
इन एजेंटों ने एफडी-आरडी के नाम पर लोगों से 1.25 करोड़ रुपये का निवेश कराया. जब लोगों ने अपने पैसे मांगना शुरू किया तो अचानक कंपनी गायब हो गयी. भारतीय रिजर्व बैंक की शिकायत पर इओयू बीपीआइडी एक्ट के तहत केस (4/19) दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. जांच में पता चला है कि यह कंपनी आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड, चेन्नई के नाम पर काम कर रही थी.
इस मामले में कंपनी की निदेशक रीना देवी, कृष्णा कुमारी, सीजीएम अमिताभ कुमार पांडेय, चीफ मैनेजर सत्यदेव यादव, ब्रांच मैनेजर अखिलेश श्रीवास्तव, कैशियर अनूप कुमार, वरीय प्रबंधक धमेंद्र कुमार को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पटना के ग्रामीण इलाके, किशनगंज, अररिया, सारण, भोजपुर और गोपालगंज जिलों मेें भोले-भाले लागों से पैसे वसूल करने वाली कंपनी ने पटना के एसपी वर्मा रोड स्थित एक बहुमंजिली इमारत में दफ्तर खोल रखा था.
कंपनी 500 रुपये में सदस्य बनाकर लोगों को 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का कर्ज देती थी. इसकी प्रोसेसिंग फीस और इंश्योरेंस के नाम पर दो से चार फीसदी तक चार्ज करती थी. साथ ही लाेगों से एक साल और पांच साल के लिए एफडी और आरडी भी कराती थी. किशनगंज, अररिया, सारण, भोजपुर, गोपालगंज आदि जिलों में शाखाएं खोल रखी थीं.
चेन्नई की आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस के नाम पर कर रही थी काम
राजीव कुमार बल्दियार की शिकायत पर आरबीआइ पटना की प्रबंधक प्रोसोनजीत भट्टाचार्य ने इस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया था. इस पर अनुसंधान पदाधिकारी ने एसपी, इओयू को चार पेज की रिपोर्ट सौंपी. जांच में पाया कि यह आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड, चेन्नई के नाम पर काम कर रही थी. आरबीआइ, समाहरणालय पटना के नॉन बैंकिंग कोषांग में भी रजिस्टर्ड नहीं थी.
रिजर्व बैंक को मिली थी शिकायत, इओयू कर रही है जांच
ऊंचे कमीशन का लालच देकर एजेंट बनाकर लोगों से 1.25 करोड़ रुपये का निवेश कराया
पीड़ित पटना, किशनगंज, अररिया, सारण, भोजपुर और गोपालगंज जिलों के रहनेवाले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




