फुलवारीशरीफ में अधमरा मिला मुन्ना, PMCH ले जाने के दौरान मौत, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2019 10:25 AM
फुलवारीशरीफ :फूलवारीशरीफ के ईसापुर फिरदौस नगर हरिजन टोला निवासी मो जफरुद्दीन के पुत्र मो मुन्ना को लोगों ने रानीपुर अल्वा कॉलोनी के बधार में अधमरा देख कर परिजनों को खबर किया. परिजनों ने पहले स्थानीय डॉक्टरों को दिखलाने के फिर पीएमसीएच ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मंगलवार की शाम को घर […]
फुलवारीशरीफ :फूलवारीशरीफ के ईसापुर फिरदौस नगर हरिजन टोला निवासी मो जफरुद्दीन के पुत्र मो मुन्ना को लोगों ने रानीपुर अल्वा कॉलोनी के बधार में अधमरा देख कर परिजनों को खबर किया. परिजनों ने पहले स्थानीय डॉक्टरों को दिखलाने के फिर पीएमसीएच ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मंगलवार की शाम को घर से निकला मुन्ना फिर वापस नहीं लौटा.
यह भी पढ़ें :पटना : XUV कार ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचला, तीन बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
यह भी पढ़ें :नवादा : हाईटेंशन की चपेट में आयी बस, तीन लोगों की मौत, दो दर्जन यात्री घायल
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह परिजनों को किसी ने खबर दी कि मुन्ना ड्राइवर मरणासन्न हालत में अल्वा कॉलोनी और रानीपुर के बधार में गिरा पड़ा है. परिजनों ने देखा कि सांसें चल रही हैं. आनन-फानन में मुन्ना को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वर्षो पहले मुन्ना ड्राइवर ईसापुर के निवासी जोगी ठाकुर हत्याकांड में नामजद अभियुक्त था और उस मामले में जेल भी गया था. जेल से छूटने के बाद निजी वाहन चलाता था. बताया जा रहा है कि मुन्ना ड्राइवर नशे का आदि था और नशे में ही गिरा पड़ा रहा. इस दौरान ही उसके सिर में चोट लग गयी होगी. वहीं, परिजनों ने आशंका जतायी है कि किसी ने उसके साथ मारपीट की है, जिसमें उसके सिर में चोट लगी है.
यह भी पढ़ें :समस्तीपुर : बाबाधाम से लौट रहे मुजफ्फरपुर के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत
यह भी पढ़ें :नालंदा : बेकाबू होकर डायवर्सन से टकरायी पिकअप वैन, तीन लोगों की मौत, घायल चार लोग पटना रेफर
मुन्ना के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम को काम से घर लौटने के बाद करीब सात बजे वह घर से निकला. देर रात तक मुन्ना जब घर नहीं लौटा, तो परिजन बेचैन हो गये. सोचा कि मोहल्ले में ही कहीं होगा, आ जायेगा. परिजनों की रात बेचैनी में गुजरी. बुधवार की सुबह करीब चार साढ़े चार बजे किसी ने घरवालों को खबर दी कि मुन्ना रानीपुर अल्वा कॉलोनी के बधार में बोरिंग के पास गिरा पड़ा हुआ है. इसके बाद परिजन दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे, जहां मुन्ना की सांसें चल रही थीं. परिजन ईसापुर मोहल्ले में ही कई छोटे क्लिनिकों में उसे दिखाया, लेकिन उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए पीएमसीएच ले जाने को कहा गया. परिजन ऑटो से मुन्ना ड्राइवर को लेकर पीएमसीएच पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मुन्ना की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया. इसकी खबर पुलिस को दी गयी. पुलिस और परिजन पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गये. मालूम हो कि जिस इलाके में मुन्ना ड्राइवर को मारा गया, उसी इलाके में हाल ही में खलीलपुरा के लवली नामक युवक की कूच-कूच कर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस मामले को तफ्तीश में जुट गयी है.
यह भी पढ़ें :गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा के दौरान खूनी हिंसक झड़प, दो बरातियों की पीट-पीट कर हत्या, दर्जनभर बराती घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










