पटना सिटी : व्यापारियों की बैठक में पहुंच गये आरोपित, किया हंगामा

Updated at : 04 Jun 2019 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी : व्यापारियों की बैठक में पहुंच गये आरोपित, किया हंगामा

जुलूस निकाल एएसपी के पास पहुंचे व्यापारी, लगायी गुहार पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग के पास लघु सहयोग समिति परिसर में मंडी के व्यापारियों की बैठक सोमवार की शाम सुरक्षा को लेकर हो रही थी. बैठक में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब मारपीट के दो आरोपित वहां पहुंच हंगामा करने लगे. […]

विज्ञापन
जुलूस निकाल एएसपी के पास पहुंचे व्यापारी, लगायी गुहार
पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग के पास लघु सहयोग समिति परिसर में मंडी के व्यापारियों की बैठक सोमवार की शाम सुरक्षा को लेकर हो रही थी.
बैठक में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब मारपीट के दो आरोपित वहां पहुंच हंगामा करने लगे. व्यापारियों ने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया और थाने को सूचना दी. आरोपितों के पकड़े जाने की जानकारी जैसे ही उनके समर्थकों को मिली, वे वहां पहुंच गया और दोनों आरोपितों को हाथापाई कर छुड़ा ले गये. इससे आक्रोशित व्यापारियों ने हंगामा किया.
वे जुलूस की शक्ल में एएसपी आवास पहुंचे और पीड़ा सुनायी. व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग व आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया था. एएसपी द्वारा एक दिन की मोहलत मांगे जाने की स्थिति में कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को गुलजारबाग, महाराजगंज आदि मंडियों को बंद रखने का निर्णय लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन