ePaper

पटना : बिल्डर के गोदाम में ड्राइवर का फंदे से लटकता शव बरामद, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 13 May 2019 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बिल्डर के गोदाम में ड्राइवर का फंदे से लटकता शव बरामद, प्राथमिकी दर्ज

पटना : सीताराम बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के बिल्डर सुजीत सिंह के दीघा में मगध कॉलोनी स्थित गोदाम से उनके ड्राइवर सुनील कुमार (55) की लाश मिली है. लाश सुबह 6:30 बजे गोदाम में एक बल्ली में लगे फंदे से लटकती हुई मिली है. बिल्डर ने पुलिस को सूचना दिया और बताया कि उनके ड्राइवर ने फांसी […]

विज्ञापन
पटना : सीताराम बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के बिल्डर सुजीत सिंह के दीघा में मगध कॉलोनी स्थित गोदाम से उनके ड्राइवर सुनील कुमार (55) की लाश मिली है.
लाश सुबह 6:30 बजे गोदाम में एक बल्ली में लगे फंदे से लटकती हुई मिली है. बिल्डर ने पुलिस को सूचना दिया और बताया कि उनके ड्राइवर ने फांसी का फंदा लगा लिया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस का कहना है कि यह सुसाइड का मामला है. सुनील ने अपने गमछे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है. लेकिन मृतक की पत्नी नीतू ने आरोप लगाया है कि उसके पति के हत्या कर दी गयी है. थानाध्यक्ष का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जायेगी.
चार साल से बिल्डर की चला रहा था गाड़ी : दरअसल सुनील कुमार मुंगेर का रहने वाला है. यहां राजीव नगर में भाड़े पर डेरा लेकर रहता था. मृतक की पत्नी ने बताया कि बिल्डर सुजीत कुमार मगध कॉलोनी कुर्जी में अपार्टमेंट बनवा रहे हैं.
रात में करीब 10.45 बजे बिल्डर ने उसके पति को फोन करके बुलाया था. सुजीत ने 2500 रुपये दिया और सुनील से बोला कि साइड पर चले जाओ सीमेंट की गाड़ी आने वाली है, किराया दे देना और सीमेंट उतरवा लेना. उसने सीमेंट को रखवाया और ट्रक को भुगतान किया. गोदाम में काम करने वाले अन्य लोगों का कहना है कि इसके बाद वह घर चला गया था, लेकिन उसकी पत्नी का कहना है कि घर नहीं अाया था. रविवार की सुबह उसी कैंपस से लाश मिली जहां वह सीमेंट उतरवाने गया था.
मृतक सुनील कुमार की पत्नी नीतू ने दीघा थाने में आवेदन देकर बिल्डर सुजीत कुमार पर टॉचर करने का आरोप लगाया है. उसने आवेदन में लिखा है कि सैलरी मांगने पर मारते थे. कई बार मारपीट चुके थे. पूरे परिवार को उठवा लेने की धमकी देते थे. घटना वाली रात जब सुजीत ने फोन किया तो मैंने पति को जाने से मना किया था. उनकी तबीयत खराब थी. लेकिन वह डर के मारे चले गये अौर उनकी हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
क्या कहते हैं बिल्डर सुजीत
सुजीत कुमार की रात में ड्राइवर सुनील से दो बार बात हुई थी. एक बार 9.30 बजे और दूसरी बार 10.45 बजे जब सीमेंट की गाड़ी आयी थी. पैसे के लिए मारने पिटने के आरोप पर बिल्डर का कहना है कि यह सब झूठ है. ऐसा रहता तो चार साल से वह मेरे यहां नहीं रहता.उन्होंने बताया कि सुनील घर से अक्सर झगड़ा करके आता था. पूछने पर बताया था कि पत्नी से लड़ाई हुई है.
पत्नी का आरोप, बिल्डर सुजीत कुमार के डर से नहीं छोड़ता था नौकरी
मृतक की पत्नी नीतू का कहना है कि अक्सर उसका पति नौकरी छोड़ने को कहता था. लेकिन यह भी कहता था कि अगर वह नौकरी छोड़ेगा तो उसकी हत्या हो जायेगी. उसका कहना था कि नौकरी छोड़ने पर बिल्डर उसे मरवा देगा. आरोप यह भी है कि बिल्डर उसे पैसा नहीं देता था,
मारता पिटता था. मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति की हत्या करके लाश को टांग दिया गया है. मृतक सुनील कुमार की दो बेटियां हैं. एक सात साल की और दूसरी 11 साल की है. पुलिस ने घटना के बाद बिल्डर से पूछताछ किया. छानबीन के बाद पुलिस इस मामले को सुसाइड बता रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन