पटना : एटीएम के पास लूटपाट के लिए खड़े छात्र को पुलिस ने पकड़ा

Updated at : 20 Mar 2019 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : एटीएम के पास लूटपाट के लिए खड़े छात्र को पुलिस ने पकड़ा

पटना : गांधी मैदान के एसबीआइ एटीएम के समीप संदिग्ध रूप से खड़े छात्र अमन कुमार को लोगों ने पकड़ पिटाई कर दी. हालांकि बीच में पुलिस आ गयी और उसे अपने साथ थाने ले गयी. उसके पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि अमन एएन कॉलेज […]

विज्ञापन
पटना : गांधी मैदान के एसबीआइ एटीएम के समीप संदिग्ध रूप से खड़े छात्र अमन कुमार को लोगों ने पकड़ पिटाई कर दी. हालांकि बीच में पुलिस आ गयी और उसे अपने साथ थाने ले गयी. उसके पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि अमन एएन कॉलेज में बीएससी आइटी सेकेंड इयर का छात्र है. वह मूल रूप से सहरसा का रहने वाला है. पटना में नेहरू नगर में किराये का कमरा लेकर पढ़ाई की आड़ में लूटपाट करता था.
सूत्रों के अनुसार अमन मंगलवार को अपने साथियों के साथ एसबीआइ एटीएम के बाहर लूटपाट करने की ताक में था. लेकिन, अमन के पास पिस्तौल देख कर शक हुआ और लोगों ने उसे पकड़ जम कर धुनाई कर दी.
इसी बीच गांधी मैदान थाने के क्विक मोबाइल के जवान पहुंच गये और उक्त युवक को भीड़ से बचाया और थाना ले आयी. पुलिस ने उसके पास से पिस्तौल व बाइक जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि उसके साथ और भी हथियार बंद अपराधी थे. गांधी मैदान थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अमन से पूछताछ हो रही है और उसके गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
सूत्रों का कहना है कि अमन अपने गिरोह के साथ लूटपाट के साथ ही बाइक चोरी भी करता था. पुलिस ने उसके पास से चाबी का गुच्छा भी बरामद किया है. सूत्रों के अनुसार बाइक चुराने के क्रम में ही लोगों ने उसे पकड़ लिया था. लोगों से बचने के लिए उसने पिस्तौल भी तानी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन