ePaper

पटना : बादल से आज तक राहत, होली में बढ़ेगा तापमान

Updated at : 18 Mar 2019 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बादल से आज तक राहत, होली में बढ़ेगा तापमान

पटना : अगले दो दिनों तक कभी बादल तो कभी धूप का खेल चलेगा. सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाये रहने के आसार हैं. इससे शहर के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आयेगी. तापमान में गिरावट के कारण लोगों को थोड़ा राहत मिलने की संभावना है. मौसम विज्ञान […]

विज्ञापन
पटना : अगले दो दिनों तक कभी बादल तो कभी धूप का खेल चलेगा. सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाये रहने के आसार हैं. इससे शहर के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आयेगी.
तापमान में गिरावट के कारण लोगों को थोड़ा राहत मिलने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो दो दिन बाद यानी होली से आसमान साफ रहने की संभावना है. इससे अधिकतम तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्मी झेलनी होगी. वहीं रविवार को भी दोपहर बाद बादल छाये रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट आयी. शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 30.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
हालांकि ,मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शहर व अासपास क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई . मौसम साफ रहने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी. अब मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो सोमवार के बाद अगले सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन