बक्सर में हेलमेट सवारों को गुलाब देकर स्वागत किया, न पहनने वालों के बीच बांटे हेलमेट

Updated:
विज्ञापन

बिना हेलमेट सवार को हेलमेट देते क्लब के सदस्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News:  अभियान के दौरान बिन हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट पहनने का संदेश दिया गया. रोटरी क्लब के इस पहल को स्थानीय लोगों ने काफी सराहा.

विज्ञापन

बक्सर से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

विज्ञापन

Buxar News:  सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब बक्सर द्वारा मंगलवार को ज्योति प्रकाश चौक पर यातायात संदेश एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को प्रेरित किया गया.

हेलमेट के उपयोग के बारे में बताया

रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि हेलमेट का उपयोग जीवन रक्षा का सबसे सरल एवं प्रभावी उपाय है. अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट प्रदान कर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया.

वहीं, हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे लोगों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया. रोटरी क्लब की इस अनूठी पहल को लोगों ने काफी सराहना की.

अभियान के दौरान क्लब के ये सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, सचिव एस.एम. साहिल, पी.पी. राजेश केशरी, पी.पी. मनीष पांडेय, पूर्व निदेशक दीपक अग्रवाल, प्रेसिडेंट इलेक्ट निर्मल कुमार सिंह, रोटेरियन प्रभुनाथ जी, रोटेरियन रामाशंकर जी, समाजसेवी ओम जी, रोटरैक्ट सदस्य राहुल कुमार, मनीष कुमार सहित अनेक रोटेरियन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

अंत में डॉ. दिलशाद आलम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, नागरिकों तथा मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

lso Read: बक्सर सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, नियुक्ति के लिए विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन