गयाजी में निगरानी की छापेमारी, 9 हजार रिश्वत लेते चौकीदार रंगे हाथ गिरफ्तार, ASI पर भी गिरेगी गाज

निगरानी की गिरफ्त में आरोपित
Gayaji News: गयाजी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी ने चौकीदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.
बेलागंज से अजीत कुमार की रिपोर्ट
Bihar Vigilance Raid: गयाजी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी ने चौकीदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. आरोपी की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है.
शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने बिछाया जाल
जानकारी के अनुसार कांड संख्या 689/23 से जुड़े एक मामले में पैसे की मांग और लेन-देन की शिकायत निगरानी विभाग को मिली थी. शिकायत मिलने के बाद विभाग ने पहले मामले का सत्यापन कराया. आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर कार्रवाई की.
9 हजार लेते ही दबोचा गया चौकीदार
निगरानी विभाग की टीम ने बेलागंज थाना के समीप स्थित अस्पताल परिसर में कार्रवाई करते हुए चौकीदार मनीष कुमार को ₹9,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. जैसे ही रिश्वत की रकम का लेन-देन हुआ, टीम ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
केस से नाम हटाने के लिए मांगी गई थी रिश्वत
निगरानी विभाग के डीएसपी समीर चंद्र झा ने बताया कि बेलागंज थाना कांड संख्या 689/23, जो एक जमीन विवाद से संबंधित है. इस मामला में परिवादी रविंद्र यादव के पुत्र का नाम केस से हटाने के एवज में कुल 12 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी. आरोप है कि 3 हजार रुपये पहले ही लिए जा चुके थे, जबकि शेष 9 हजार रुपये की मांग की जा रही थी.
ASI पर भी गिरेगी गाज
डीएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मामले के अनुसंधानकर्ता एएसआई अशोक कुमार के कहने पर चौकीदार पैसे ले रहा था. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को पटना ले जाया गया है तथा पूरे मामले की गहन जांच जारी है. दोषी पाए जाने वाले अन्य लोगों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
गिरफ्तारी के बाद थाना परिसर में जुटी भीड़
कार्रवाई की खबर फैलते ही थाना परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों के बीच मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. अचानक हुई इस कार्रवाई से सरकारी कर्मियों में भी हलचल देखी गई.
आरोपी को साथ लेकर गई निगरानी टीम
गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी चौकीदार को अपने साथ लेकर चली गई. विभागीय अधिकारी अब उससे पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं.
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश
निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और शिकायत मिलने पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. बेलागंज में हुई इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.
Also Read: गयाजी स्टेशन पर लावारिस बैग से बरामद हुई 29.5 लीटर शराब, आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










