गयाजी स्टेशन पर लावारिस बैग से बरामद हुई 29.5 लीटर शराब, आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
Gayaji News

बरामद शराब के साथ पुलिस टीम

Gayaji News: गयाजी रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सतर्क” के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. स्टेशन परिसर से 29.5 लीटर अवैध शराब बरामद की गई.

विज्ञापन

गयाजी से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट
Gayaji News: गयाजी रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सतर्क” के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. स्टेशन परिसर से 29.5 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. कार्रवाई के बाद रेलवे स्टेशन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया.

लावारिस बैग ने खोला बड़ा राज

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि अपराध आसूचना शाखा, सीपीडीएस टीम और जीआरपी के अधिकारियों द्वारा स्टेशन परिसर में अपराध नियंत्रण और निगरानी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पार्सल कार्यालय के सामने टू-व्हीलर पार्किंग के समीप सर्कुलेटिंग एरिया में दो पिट्ठू बैग और एक झोला संदिग्ध अवस्था में लावारिस पड़ा मिला.

तलाशी में निकली शराब की बड़ी खेप

सुरक्षा टीम ने नियमानुसार बैग और झोले की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. जांच में कुल 29.5 लीटर शराब मिली, जिस पर “सेल फोर वेस्ट बंगाल” अंकित था. शराब की खेप मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई.

तस्कर फरार, शराब जब्त कर जीआरपी को सौंपी गई.

बरामद शराब को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना गया को सौंप दिया गया. हालांकि शराब लेकर आने वाले या उसे लेने वाले व्यक्तियों का कोई सुराग मौके पर नहीं मिल सका. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब स्टेशन परिसर तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.

अज्ञात धंधेबाजों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल थाना में अज्ञात शराब तस्करों और धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई निगरानी

रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने स्पष्ट किया है कि स्टेशन परिसर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है. ऑपरेशन सतर्क के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों की नियमित जांच की जा रही है ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके.

तस्करों पर कसेगा शिकंजा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद शराब के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है. जल्द ही इस मामले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल बरामद शराब को जब्त कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Also Read: गयाजी में गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटे पर जानलेवा हमला, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन