गयाजी में गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटे पर जानलेवा हमला, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस
Gayaji News: पीड़ित पक्ष की ओर से बहेरा थाना में दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार रविवार को उनका भाई घर पर मौजूद था. इसी दौरान गांव के रहने वाले सुर्यदेव यादव अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे.
गयाजी से ओमकार सिन्हा की रिपोर्ट
Gayaji News: गयाजी जिले के बहेरा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटे पर हुआ हमला
पीड़ित पक्ष की ओर से बहेरा थाना में दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार रविवार को उनका भाई घर पर मौजूद था. इसी दौरान गांव के रहने वाले सुर्यदेव यादव अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से वादी के भाई और उनकी मां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
शिकायत मिलते ही दर्ज हुआ मामला
घटना की सूचना मिलने के बाद बहेरा थाना में कांड संख्या 99/26 दिनांक 07 जून 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया. प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया.
पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बहेरा थाना क्षेत्र के लंगुराहा गांव निवासी सुर्यदेव यादव के रूप में हुई है. पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है.
बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी नामजद और संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा.
घायल परिवार को मिली चिकित्सा सहायता
घटना में घायल पीड़ित परिवार के सदस्यों को उपचार के लिए चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके.
Also Read: गयाजी में रात 2 बजे थाने पहुंच गए एसएसपी, लंबित मामलों पर मांगा जवाब, दिया सख्त आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










