पटना की इस जगह पर फिर से शुरू होगी मेगा स्क्रीनिंग, अब हर वीकेंड फ्री में देख सकेंगे फिल्में

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Jun 2026 10:45 AM

विज्ञापन

गांधी मैदान में लगे मेगा स्क्रीन की तस्वीर

Patna News: पटना के लोगों के लिए खुशखबरी है. गांधी मैदान की मेगा स्क्रीन एक बार फिर शुरू होने जा रही है. अब हर शनिवार और रविवार फ्री में फिल्में, क्रिकेट मैच और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया जा सकेगा.

विज्ञापन

Patna News: पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर है. गांधी मैदान गेट नंबर-4 के पास लगी मेगा स्क्रीन को एक बार फिर शुरू किया जा रहा है. अब शहरवासी हर शनिवार और रविवार शाम 6 बजे से फ्री में फिल्में देख सकेंगे. शुरुआत लोकप्रिय फिल्म पुष्पा से होगी. 13 जून को पुष्पा: द राइज (पुष्पा 1) और 14 जून को पुष्पा 2 का प्रदर्शन किया जाएगा. इसके अलावा क्रिकेट मैचों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लाइव प्रसारण होगा.

एक साथ 5 हजार लोग देख सकेंगे शो

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इस मेगा स्क्रीन की शुरुआत साल 2021 में की थी. कुछ वर्षों से यह स्क्रीन बंद थी, लेकिन अब इसे फिर से आम लोगों के लिए खोला जा रहा है. करीब 70 फीट लंबी और 40 फीट ऊंची यह विशाल स्क्रीन एक साथ लगभग 5 हजार दर्शकों को फिल्म देखने की सुविधा देती है. इसकी खासियत यह है कि इसे दूर से भी आसानी से देखा जा सकता है.

320 फीट दूर से भी दिखेगी साफ तस्वीर

मेगा स्क्रीन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि दर्शक 30 फीट से लेकर 320 फीट तक की दूरी से भी फिल्म का आनंद ले सकते हैं. इसमें फुल एचडी प्रोजेक्शन, एडवांस एज-ब्लेंडिंग तकनीक और डॉल्बी डिजिटल सराउंड साउंड सिस्टम लगाया गया है. यही वजह है कि खुले मैदान में भी थिएटर जैसा अनुभव मिलता है.

देश की सबसे बड़ी आउटडोर स्क्रीन होने का दावा

पटना स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्थापित इस स्क्रीन को देश की सबसे बड़ी आउटडोर स्क्रीन माना जाता है. देश के कई शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली और बड़ोदरा में ड्राइव-इन थिएटर मौजूद हैं, लेकिन वहां दर्शकों की क्षमता सीमित रहती है. पटना की यह स्क्रीन आकार और दर्शक क्षमता दोनों के मामले में अलग पहचान रखती है. यहां एक समय में हजारों लोग बैठकर कार्यक्रम देख सकते हैं.

इनफ्लेटेबल है पूरी स्क्रीन

गांधी मैदान की यह मेगा स्क्रीन इनफ्लेटेबल तकनीक पर आधारित है. यानी हर शो से पहले इसमें हवा भरकर इसे ट्रस सिस्टम की मदद से खड़ा किया जाता है. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्क्रीन को फिर से समेटकर सुरक्षित रख दिया जाता है. इस पूरे पर्दे का वजन करीब 1200 किलोग्राम है.

मैदान के उपयोग पर नहीं पड़ेगा असर

इस परियोजना की एक और खास बात यह है कि इसके लिए कोई स्थायी निर्माण नहीं किया गया है. इसलिए गांधी मैदान का उपयोग पहले की तरह रैली, मेला, प्रदर्शनी, प्रशिक्षण शिविर और अन्य बड़े आयोजनों के लिए किया जा सकेगा.

अब वीकेंड पर पटना के लोगों को मनोरंजन का नया ठिकाना मिलने जा रहा है, जहां परिवार और दोस्तों के साथ बिल्कुल मुफ्त में फिल्मों और बड़े आयोजनों का आनंद लिया जा सकेगा.

Also Read: NEET री-एग्जाम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, वायु सेना पहुंचाएगी पेपर, सरकार ने बनाया सख्त प्लान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन