पटना में एआई से अश्लील वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल, लाखों की ठगी

सांकेतिक तस्वीर
Patna News: एआई से फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल किया गया. बदमाशों ने धमकी देकर उससे 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली. मामला साइबर थाने में दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.
Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
पटना के कंकड़बाग इलाके में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एआई की मदद से एक युवक का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और उससे 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई. मामला साइबर थाने में दर्ज कर लिया गया है.
अंजान कॉल से शुरू हुआ खेल
पीड़ित युवक के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से वीडियो कॉल आया। कुछ देर बाद कॉल कट गया. इसके बाद युवक के व्हाट्सएप पर एक युवती के साथ अश्लील वीडियो भेजा गया, जिसे एआई तकनीक से एडिट कर तैयार किया गया था.
सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी
बदमाशों ने युवक को धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा और उसके परिचितों को भी भेजा जाएगा. बदनामी के डर से युवक उनके झांसे में आ गया.
किस्तों में की गई ठगी
शुरुआत में बदमाशों ने 10 हजार रुपये लिए और वीडियो डिलीट करने का भरोसा दिया. इसके बाद लगातार अलग-अलग बहाने बनाकर 15 हजार रुपये और फिर कई किस्तों में कुल 1.20 लाख रुपये वसूल लिए गए.
लगातार मांग से परेशान होकर पहुंचा पुलिस के पास
लगातार पैसों की मांग से परेशान होकर युवक ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
साइबर थाने में केस दर्ज
पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की पहचान व लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










