मानसून में रूखे और उलझे Curly Hair को बना सकते हैं सिल्की, इस तरह करें गुड़हल का इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन
How to Use Hibiscus for Curly Hair (PC: AI Image)

How to Use Hibiscus for Curly Hair (PC: AI Image)

Hibiscus for Curly Hair: अगर आप बारिश के मौसम में फ्रिजी और उलझे हुए घुंघराले बालों से परेशान हैं और घर पर ही कम खर्च में उनका नेचुरल ट्रीटमेंट करना चाहते हैं, तो गुड़हल के ये आसान घरेलू उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

Hibiscus for Curly Hair in Monsoon: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं घुंघराले (Curly) बालों की देखभाल को थोड़ा मुश्किल भी बना देता है. उमस और नमी की वजह से बाल जल्दी फ्रिजी हो जाते हैं, उलझने लगते हैं और कई लोगों को हेयर फॉल की समस्या भी होने लगती है. ऐसे में अगर आप किसी नेचुरल उपाय की तलाश में हैं, तो गुड़हल (Hibiscus) आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आयुर्वेद में लंबे समय से गुड़हल का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जाता रहा है. इसके फूल और पत्तियां बालों को पोषण देने के साथ उनकी नमी बनाए रखने में भी मदद कर सकती हैं.

Curly Hair के लिए क्यों फायदेमंद है गुड़हल?

बालों में बनाए रखता है नमी

बारिश के मौसम में घुंघराले बाल अक्सर रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं. गुड़हल (Hibiscus for Curly Hair) में मौजूद नेचुरल तत्व बालों की नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, जिससे कर्ल्स ज्यादा सॉफ्ट और मैनेजेबल महसूस होते हैं.

हेयर फॉल को कम करने में मददगार

गुड़हल में पाए जाने वाले एमिनो एसिड और विटामिन C बालों की जड़ों को पोषण देने में मदद करते हैं. नियमित देखभाल के साथ यह कमजोर बालों के टूटने और झड़ने की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है.

फ्रिजीनेस को करता है कंट्रोल

अगर बारिश में आपके कर्ल्स बिखरे हुए और रूखे दिखने लगते हैं, तो गुड़हल का इस्तेमाल बालों के टेक्सचर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. इससे कर्ल्स ज्यादा बाउंसी, सॉफ्ट और चमकदार नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मानसून में हेयर फॉल से हैं परेशान? नारियल और कॉफी का ये हेयर केयर फॉर्मूला करें ट्राई

Curly Hair के लिए ऐसे करें गुड़हल का इस्तेमाल


Curly hair care at home (PC: AI Image)
Curly hair care at home (PC: AI Image)

रेमेडी 1: दही और गुड़हल का हेयर मास्क

4-5 गुड़हल के फूल और कुछ पत्तियों को पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें. इसमें 2 चम्मच ताजा दही मिलाएं. इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाकर करीब 30 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें.

रेमेडी 2: गुड़हल का हेयर रिंस

एक बर्तन में पानी लेकर उसमें गुड़हल के फूल या उसका पाउडर डालकर कुछ मिनट उबालें. पानी ठंडा होने पर इसे छान लें. शैंपू करने के बाद इस पानी को आखिरी रिंस की तरह इस्तेमाल करें. इससे बालों में नेचुरल शाइन आ सकती है और कर्ल्स ज्यादा सॉफ्ट महसूस हो सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपकी स्कैल्प सेंसिटिव है या किसी तरह की एलर्जी की समस्या है, तो गुड़हल का कोई भी घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर बालों का झड़ना लगातार बना हुआ है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर रहेग.

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: 30 की उम्र के बाद भी जवान और हेल्दी दिखेंगे आपके बाल, डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें और देखें कमाल


विज्ञापन
मेघा रॉय

लेखक के बारे में

By मेघा रॉय

मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola