रांची: मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने वाले आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोका

सड़क पर बैठे आंदोलनकारी
Ranchi News: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विभिन्न जिलों से पहुंचे आंदोलनकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास घेराव का प्रयास किया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
रांची से प्रवीण कुमार मुंडा की रिपोर्ट
Ranchi News: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तले बुधवार यानी 10 जून को बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे. इसमें रांची के अलावा लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, दुमका सहित अन्य जिलों से आंदोलनकारी शामिल हुए. आंदोलनकारी पहले मोरहाबादी मैदान में जुटे जहां से वे ढोल मांदर, नगाड़ा और झंडा के साथ मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़े.
सिदो-कान्हो पार्क के पास पुलिस ने रोका
आंदोलनकारियों को सिदो कान्हो पार्क से पहले ही पुलिस ने बेरीकेडिंग कर रोक दिया. जिसके बाद वे सड़क पर ही बैठ गए और जय झारखंड की नारेबाजी करते रहे. आंदोलनकारियों के समूह में दुमका से आई गीता मुर्मू भी थी. वह अपने 10 साल के बेटे देव मरांडी को लेकर आई थी.
मान-सम्मान, पेंशन और रोजगार की मांग
प्रदर्शन और घेराव का नेतृत्व संगठन के संस्थापक और प्रधान सचिव पुष्कर महतो सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता ने किया. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा झारखंड आंदोलनकारियों के राजकीय मान सम्मान, पेंशन राशि, मुआवजा, आश्रितों की नौकरी और रोजगार की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल, जंगल, जमीन को संरक्षित कर सकती है लैंडस्केप एप्रोच पॉलिसी, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कामयाब
इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन का अधिकारियों को निर्देश, हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने में न हो कोई ढिलाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










