मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने के खिलाफ चीन के वीटो पर RJD ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा...

पटना : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने के खिलाफ चीन द्वारा वीटो का इस्तेमाल कर प्रस्ताव पर तकनीकी रोक लगा दिये जाने के बाद राजद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. राजद ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज […]
पटना : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने के खिलाफ चीन द्वारा वीटो का इस्तेमाल कर प्रस्ताव पर तकनीकी रोक लगा दिये जाने के बाद राजद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है.
राजद ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि ‘मोदी जी को पांच साल लग गये यह समझने में कि कूटनीति पप्पी, झप्पी और झूले से कहीं आगे है.’
मोदी जी को 5 साल लग गए यह समझने में कि कूटनीति पप्पी, झप्पी व झूले से कहीं आगे है।#MasoodAzhar pic.twitter.com/yUU37hm9HR
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) March 14, 2019
मालूम हो कि पिछले 10 वर्षों में संयुक्त राष्ट्र में अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने के लिए चौथी बार प्रस्ताव लाया गया था. कमेटी आम सहमति से निर्णय करती है. चीन ने पहले भी संयुक्त राष्ट्र द्वारा मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने की भारत की कोशिशों में रोड़ा अटका चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




