पटना : ऐतिहासिक होगी एनडीए की संकल्प रैली : नित्यानंद

Updated at : 22 Feb 2019 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : ऐतिहासिक होगी एनडीए की संकल्प रैली : नित्यानंद

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने तीन मार्च को एनडीए की संकल्प रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह रैली हर तरह से ऐतिहासिक होगी. उन्होंने कहा कि इससे पहले भाजपा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम करेगी, जिसमें 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भाजपा बूथ […]

विज्ञापन
पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने तीन मार्च को एनडीए की संकल्प रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह रैली हर तरह से ऐतिहासिक होगी.
उन्होंने कहा कि इससे पहले भाजपा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम करेगी, जिसमें 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भाजपा बूथ स्तर पर सुनायेगी. 26 फरवरी को कमल ज्योति दीपावली मनेगी. 28 फरवरी को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम होगा. रैली से एक दिन पहले दो मार्च को सभी विधानसभा स्तर पर मोटरसाइकिल रैली निकलेगी, जिसमें करीब चार लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है.
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री को सुनने के लिए उत्सुक है. इस रैली में कांग्रेस नेतृत्व के 55 साल का हिसाब मांगा जायेगा और एनडीए सरकार के पांच साल के कार्यकाल का हिसाब दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि आपसी संघर्ष से जूझ रहा महागठबंधन ने अभी से हताश-निराश होकर हार मान लिया है. इसी वजह से कांग्रेस समेत तमाम दल आम लोगों के बीच झूठ और छल-प्रपंच का प्रोपगेंडा फैला रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन