पटना : वाम दलों का 26 को नागरिक मार्च, दो मार्च को होगा आंदोलन
Updated at : 21 Feb 2019 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : वाम दलों की संयुक्त बैठक बुधवार को माकपा के राज्य कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता राज्य सचिव अवधेश कुमार ने की. इसमें वाम दलों के नेताओं ने पुलवामा घटना के बाद भाजपा-आरएसएस द्वारा राज्य भर में उन्माद पैदा करने की कोशिशों की निंदा की और इसे शहीदों का अपमान बताया. उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
पटना : वाम दलों की संयुक्त बैठक बुधवार को माकपा के राज्य कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता राज्य सचिव अवधेश कुमार ने की. इसमें वाम दलों के नेताओं ने पुलवामा घटना के बाद भाजपा-आरएसएस द्वारा राज्य भर में उन्माद पैदा करने की कोशिशों की निंदा की और इसे शहीदों का अपमान बताया. उन्होंने कहा कि शहादत के सम्मान में अमन-भाईचारे के सवाल पर 26 फरवरी को राज्य भर में नागरिक मार्च वाम दलों की पहल पर विभिन्न संगठनों-देशभक्त नागरिकों की ओर से निकाला जायेगा. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले को लेकर दो मार्च को राज्य भर में आंदोलन की घोषणा की.
बैठक में भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल, धीरेंद्र झा, सीपीआइ के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह, रामनरेश पांडेय, विजय नारायण मिश्र और भाकपा-माले नेता गणेश शंकर सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




