पटना : अपने क्षेत्र की जनता पर ध्यान दें तेजस्वी : संजय सिंह

Updated at : 21 Feb 2019 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अपने क्षेत्र की जनता पर ध्यान दें तेजस्वी : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को कहा है कि तेजस्वी यादव को अपने क्षेत्र की जनता पर ध्यान देना चाहिए. ट्विटर, फेसबुक, सोशल मीडिया, चैनल और अखबार से फुर्सत मिल जाये तो राघोपुर जाकर वहां के लोगों से बात करनी चाहिए कि बाढ़ और सूखे में वो खेती कैसे करेंगे? […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को कहा है कि तेजस्वी यादव को अपने क्षेत्र की जनता पर ध्यान देना चाहिए. ट्विटर, फेसबुक, सोशल मीडिया, चैनल और अखबार से फुर्सत मिल जाये तो राघोपुर जाकर वहां के लोगों से बात करनी चाहिए कि बाढ़ और सूखे में वो खेती कैसे करेंगे? उनके साथ दबंग कैसे व्यवहार करते हैं?
विधानसभा क्षेत्र से किसी जनप्रतिनिधि को जीता कर जनता भेजती है, तो उस क्षेत्र का वह अभिभावक होता है. लेकिन तेजस्वी अपने अहंकारी स्वभाव के कारण कभी उनकी तरफ देखते भी नहीं.
सिंह ने तेजस्वी यादव काे संबोधित कर कहा कि चैनल-चैनल और अखबार-अखबार घूमकर राजनीति नहीं होती है. राजनीति जमीन पर होती है, क्षेत्र में होती है, अपने राज्य में होती है, लोगों के अंदर अपना विश्वास पैदा करके, उनके लिए काम करके, उनका भरोसा जीता जाता है. बिहार की राजनीति यहां की जनता तय करती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन