ePaper

पटना : तेजस्वी बताएं, शेल्टर होम कांड कैसे उजागर हुआ: संजय सिंह

Updated at : 20 Feb 2019 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी बताएं, शेल्टर होम कांड कैसे उजागर हुआ: संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव यह बताएं कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड कैसे उजागर हुआ?यह घटना अमानवीय थी, लेकिन इस पूरे मामले को जिस टिस ने उजागर किया वह क्या तेजस्वी के कहने पर बिहार आयी थी? क्या उन्होंने ही इसकी रिपोर्ट के आधार पर दोषियों […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव यह बताएं कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड कैसे उजागर हुआ?यह घटना अमानवीय थी, लेकिन इस पूरे मामले को जिस टिस ने उजागर किया वह क्या तेजस्वी के कहने पर बिहार आयी थी? क्या उन्होंने ही इसकी रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई का आदेश दिया? सिंह ने तेजस्वी यादव को संबोधित करते हुए कहा कि शेल्टर होम की वास्तविक स्थिति जानने के लिए टिस को यह जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार ने ही दी थी.
रिपोर्ट में आयी गड़बड़ियों के आधार पर कार्रवाई का निर्णय भी राज्य सरकार ने ही लिया. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना को लेकर बिहार की मीडिया ने तवज्जो देना कम कर दिया तो तेजस्वी दिल्ली में जाकर कैमरा तलाशने लगे. न्याय के साथ विकास के रास्ते पर चलने वाले डरते नहीं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन