पटना : जदयू में शामिल हुए रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल सिंह

Updated at : 19 Feb 2019 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जदयू में शामिल हुए रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल सिंह

पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद आरसीपी सिंह की मौजूदगी में रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह, जटा शंकर झा एवं सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सोमवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में आरसीपी सिंह ने जदयू में शामिल होने वाले विभिन्न पार्टियों के नेताओं […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद आरसीपी सिंह की मौजूदगी में रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह, जटा शंकर झा एवं सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
सोमवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में आरसीपी सिंह ने जदयू में शामिल होने वाले विभिन्न पार्टियों के नेताओं का स्वागत किया. बांका जिले के धोरैया थाने के गौरा गांव निवासी कौशल कुमार सिंह ने जदयू में शामिल होने पर कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली से प्रभावित हैं. बिहार में चल रही योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है.
बिहार विकास की राह पर है. ऐसे में हम सभी मिलकर बिहार के विकास में भागीदार बनेंगे और पार्टी में बिना स्वार्थ के काम करेंगे. इस कारण हमने जदयू की सदस्यता ग्रहण की है. मिलन समारोह के दौरान जदयू नेता विद्यानंद विकल और छोटू सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन