पटना : सांसद कीर्ति झा आजाद कांग्रेस का आज थामेंगे ''हाथ''
Updated at : 18 Feb 2019 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति झा आजाद सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस का ‘हाथ’ थामेंगे. बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल की उपस्थिति में कीर्ति झा आजाद कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे. बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा व कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह दिल्ली में हैं. पार्टी […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति झा आजाद सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस का ‘हाथ’ थामेंगे. बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल की उपस्थिति में कीर्ति झा आजाद कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे.
बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा व कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह दिल्ली में हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर सांसद कीर्ति झा आजाद ने कांग्रेस में शामिल होने की अपनी मंशा जाहिर की थी. पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दिल्ली में कीर्ति झा आजाद कांग्रेस में शामिल हो जायेंगे.
पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र ने बताया कि कीर्ति झा आजाद के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा में बिखराव की शुरुआत हो जायेगी. उनके आने से कांग्रेस को शक्ति मिलेगी. आने वाले समय में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा सहित एनडीए के कई और प्रमुख नेताओं के कांग्रेस से जुड़ने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




