ePaper

J&K : आतंकी हमले की CM नीतीश ने की निंदा, कहा- वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद किया जायेगा

Updated at : 14 Feb 2019 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
J&K : आतंकी हमले की CM नीतीश ने की निंदा, कहा- वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद किया जायेगा

पटना : जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले पर हुये आतंकी हमले में जवानों के शहीद होने परबिहारके मुख्यमंत्रीसहजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना जतायी है. मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं. मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले की कड़ी […]

विज्ञापन

पटना : जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले पर हुये आतंकी हमले में जवानों के शहीद होने परबिहारके मुख्यमंत्रीसहजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना जतायी है. मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं.

मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की. उन्होंने वीर एवं कर्त्तव्यपरायण शहीद जवानों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि वीर जवानों की इस शहादत को हमेशा याद किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन