जानें बिहार विधानसभा में आज की कार्यवाही के बारे में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2019 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

बिहार विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार को 11 बजे से शुरू होगी. प्रश्नोत्तर : 1. अल्प-सूचित एवं तारांकित प्रश्न तथा उनके उत्तर. ध्यानाकर्षण सूचनाएं तथा उस पर सरकारी वक्तव्य 2. निरंजन कुमार मेहता, पन्ना लाल सिंह पटेल एवं अन्य चार सभासदों से प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना तथा उस पर सरकार के सहकारिता विभाग की ओर से वक्तव्य. […]
विज्ञापन
बिहार विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार को 11 बजे से शुरू होगी.
प्रश्नोत्तर :
1. अल्प-सूचित एवं तारांकित प्रश्न तथा उनके उत्तर. ध्यानाकर्षण सूचनाएं तथा उस पर सरकारी वक्तव्य
2. निरंजन कुमार मेहता, पन्ना लाल सिंह पटेल एवं अन्य चार सभासदों से प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना तथा उस पर सरकार के सहकारिता विभाग की ओर से वक्तव्य.
3. रामानुज प्रसाद, स.वि.स. से प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना तथा उस पर सरकार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से वक्तव्य. सभा के समक्ष प्रतिवेदनों का रखा जाना
4. बिहार विधानसभा की समितियों के प्रतिवेदनों का यदि हो सभा के समक्ष रखा जाना.
5. याचिकाओं का उप स्थापना (यदि हो).
6. वित्तीय वर्ष 2018-19 की तृतीय अनुपूरक व्यय-विवरणी में सम्मिलित अनुदानों की मांग परिवहन विभाग पर वाद-विवाद तथा मतदान. विधायी कार्य, बिहार विनियोग विधेयक 2019.
7. वित्त विभाग के मंत्री सुशील कुमार मोदी प्रस्ताव करेंगे कि बिहार विनियोग विधेयक 2019 को स्थापित करने की अनुमति दी जाये.
8. वित्त विभाग के मंत्री सुशील कुमार मोदी उपयुक्त विधेयक को स्थापित करेंगे.
9. वित्त विभाग के मंत्री सुशील कुमार मोदी प्रस्ताव करेंगे कि बिहार विनियोग विधेयक 2019 पर विचार हो.
10. वित्त विभाग के मंत्री सुशील कुमार मोदी प्रस्ताव करेंगे कि बिहार विनियोग विधेयक 2019 स्वीकृत हो.
11. अन्य नितांत आवश्यक कार्य (यदि हो).
बिहार विधान परिषद में सदन की बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.
1. प्रश्नोत्तर 2. गैर सरकारी सदस्यों के विधेयक एवं संकल्प संबंधी समिति का 190वां प्रतिवेदन का उपस्थापन. 3. ध्यानाकर्षण सूचनाएं : 1. राज्य के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लंबित भुगतान के संबंध में.
2. पटना, गया एवं मुजफ्फरपुर में प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए तत्काल ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान या आपातकालीन उपाय लागू करने के संबंध में. 3. मधेपुरा नगर परिषद के स्टेशन रोड एवं पूर्णिया गोला चौक तक सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण के संबंध में. 1. नगर परिषद सासाराम के नगर कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के संबंध में.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




