पटना के कुख्यात संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी, छह माह पहले साड़ी पहनकर भाग निकला था

संतोष के घर के पास खड़े पुलिसकर्मी.
Bihar EOU Raid : पटना जिले के खुसरूपुर प्रखंड में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने पैक्स अध्यक्ष और प्रखंड प्रमुख पति संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी. पूरी खबर नीचे पढ़िए…
खुसरुपुर (पटना) से नवीन कुमार की रिपोर्ट
Bihar EOU Raid : खुसरूपुर क्षेत्र में शनिवार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने पटना जिला के टॉप-10 अपराधियों में शामिल संतोष डॉन के करीब 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है. विभिन्न इलाकों में चल रही इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है.
संतोष डॉन से जुड़े खुसरूपुर प्रखंड के चौड़ा, सुकरबेगचक, पचरुखिया, मुस्तफापुर, जगमालबीघा समेत कई गांवों के अलावा नालंदा जिले के खिदरचक सहित अन्य ठिकानों पर टीम जांच कर रही है. केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच की जा रही है. संतोष यादव उर्फ संतोष डॉन का नाम लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों और भूमि विवादों से जुड़ता रहा है. बिहार पुलिस ने वर्ष 2026 में उसे पटना जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल किया था.

दर्ज हैं कई संगीन मामले और घोषित है इनाम
उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई संगीन मामले दर्ज बताए जाते हैं. वर्तमान में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है. संतोष डॉन इससे पहले भी कई बार पुलिस और जांच एजेंसियों के निशाने पर रहा है.
साड़ी पहन भागने की रही है चर्चा
दिसंबर 2025 में खुसरूपुर थाना पुलिस ने उसके पचरुखिया स्थित आवास पर छापेमारी की थी. उस दौरान वह कथित तौर पर साड़ी पहनकर पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया था. हालांकि पुलिस ने मौके से उसके दो अंगरक्षकों को हथियारों के साथ हिरासत में लिया था. संतोष की पत्नी पैक्स अध्यक्ष भी रही है, साथ ही वर्तमान में प्रखंड प्रमुख हैं. इसी छापेमारी के दौरान उसके ठिकाने से दो रायफल भी बरामद किए गए थे.

वित्तीय लेनदेन और संपत्ति खंगाल रही टीम
करीब एक दशक पहले भी उसके आवास और ठिकानों पर बड़े स्तर पर पुलिस कार्रवाई की गई थी. इसके बावजूद वह लगातार कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में चर्चा में बना रहा. फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि एजेंसी वित्तीय लेनदेन, संपत्तियों और आय के स्रोतों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है. छापेमारी पूरी होने के बाद ही मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी.
ALSO READ : लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस हो गया फेल? इस आसान तरीके से हो जाएगा एक्टिव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










