पटना : सात तक करें डीएलएड का आवेदन
Updated at : 01 Feb 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : इआरसी एनसीटीइ से मान्यता प्राप्त एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्धता प्राप्त डीएलएड कोर्स का संचालन करने वाले प्रशिक्षण महाविद्यालयों के नियमित प्रशिक्षण सत्र 2017-19 के प्रशिक्षुओं के लिए डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) परीक्षा, 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गये हैं. समिति अध्यक्ष के मुताबिक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा […]
विज्ञापन
पटना : इआरसी एनसीटीइ से मान्यता प्राप्त एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्धता प्राप्त डीएलएड कोर्स का संचालन करने वाले प्रशिक्षण महाविद्यालयों के नियमित प्रशिक्षण सत्र 2017-19 के प्रशिक्षुओं के लिए डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) परीक्षा, 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गये हैं. समिति अध्यक्ष के मुताबिक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म दो से सात फरवरी के बीच भरे जायेंगे.
भरे गये परीक्षा आवेदन-पत्र का इ-चालान जमा करने की अंतिम तिथि आट फरवरी निर्धारित है. फॉर्म भरने के लिए परीक्षा शुल्क 1300 रुपये निर्धारित है. विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 9 से 11 फरवरी तक भरे जा सकेंगे. परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त विलंब शुल्क 175 रुपये प्रति परीक्षार्थी है. विलंब शुल्क के साथ इ-चालान 12 फरवरी तक जमा होगा.
परीक्षा आवेदन भरने के लिए वेबसाइट www.biharboard.online पर समिति की तरफ से उपलब्ध कराये गये यूजर आइडी एवं पासवर्ड से लॉग इन करने के बाद महाविद्यालय के डैश-बोर्ड पेज पर DElEd Examination, 2019 का लिंक पर क्लिक करें.विदित हो कि डीएलएड परीक्षा, 2019 के लिए भरे गये ऑनलाइन परीक्षा आवेदन प्रपत्र की विवरणी में सुधार बिहार बोर्ड के पोर्टल पर 14 से 16 फरवरी के बीच किया जा सकेगा. इसके बाद त्रुटि में सुधार के लिए कोई अवसर नहीं दिया जायेगा.
परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छात्र/छात्राएं अपने महाविद्यालय के प्रधान से अनिवार्य रूप से निर्धारित समय तक परीक्षा आवेदन एवं शुल्क जमा करायेंगे.
महाविद्यालय के प्रधान अभ्यर्थियों के आवेदन एवं शुल्क समिति द्वारा पूर्व में उपलब्ध कराये गये यूजर आइडी एवं पासवर्ड के माध्यम से निर्धारित अवधि के अंतर्गत ऑनलाइन जमा करेंगे, अन्यथा उनका प्रवेश-पत्र निर्गत नहीं किया जायेगा. ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074, 2232257, 2232239 पर संपर्क कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




