ePaper

आरक्षण के मुद्दे पर तेजस्वी का पीएम को पत्र, दिल्ली में कल करेंगे पैदल मार्च

Updated at : 30 Jan 2019 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
आरक्षण के मुद्दे पर तेजस्वी का पीएम को पत्र, दिल्ली में कल करेंगे पैदल मार्च

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लंबा पत्र लिखा है. बुधवार को लिखे गए इस पत्र में तेजस्वी यादव ने कई गंभीर सवालों को उठाते हुए पीएम मोदी पर निशाना भी साधा है. तेजस्वी […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लंबा पत्र लिखा है. बुधवार को लिखे गए इस पत्र में तेजस्वी यादव ने कई गंभीर सवालों को उठाते हुए पीएम मोदी पर निशाना भी साधा है. तेजस्वी ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि देश भर में सामाजिक न्याय को कुचला जा रहा है. पीएम को पत्र लिखने के साथ ही राजद ने गुरुवार को दिल्ली में विशाल पैदल मार्च करने की भी घोषणा की है. दिल्ली में निकालने वाले इस मार्च का नेतृत्व खुद तेजस्वी यादव करेंगे. मार्च के दौरान तेजस्वी केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने की कोशिश करेंगे.

मालूम हो कि तेजस्वी इन दिनों दिल्ली में ही हैं. उन्होंने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जार्ज फर्नांडिस के निधन के बाद उनके परिवार से भी मुलाकात की थी. तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे अपने पत्र में आरक्षण को लेकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने विश्वविद्यालयों में साजिशन तेरह प्वाइंट रोस्टर लागू करने का आरोप लगाया है. राजद इस मसले पर कल दिल्ली में मंडी हाउस से संसद मार्ग तक विशाल पैदल मार्च निकालेंगे. राजद के इस पैदल मार्च में तेजस्वी ने आमजनों से शामिल होने की अपील की है. तेजस्वी ने लिखा है अपील, सभी साथियों से अपील है कि मनुवादी नागपुरी सरकार द्वारा बहुजनों का गला काटकर विश्वविद्यालयों में साजिशन 13 प्वाइंट रोस्टर लागू करने के विरोध में कल 31 जनवरी को मंडी हाउस से संसद मार्ग तक के विशाल पैदल मार्च में शामिल होकर इनकी ईंट से ईंट बजायें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन