पटना : सचिवालय सहायक व उर्दू ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती
Updated at : 30 Jan 2019 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

बीएसएससी लेगी परीक्षा, ग्रेजुएट लेवल के प्रतियोगी होंगे परीक्षा में शामिल पटना : रोजगार के लिए सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरियां ढूंढ रहे बेरोजगारों के लिए इस साल बिहार में कई नयी वैकेंसी आने वाली है. सचिवालय सहायक के 809 पदों और उर्दू अनुवादक के 1200 पदों पर बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा परीक्षा […]
विज्ञापन
बीएसएससी लेगी परीक्षा, ग्रेजुएट लेवल के प्रतियोगी होंगे परीक्षा में शामिल
पटना : रोजगार के लिए सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरियां ढूंढ रहे बेरोजगारों के लिए इस साल बिहार में कई नयी वैकेंसी आने वाली है. सचिवालय सहायक के 809 पदों और उर्दू अनुवादक के 1200 पदों पर बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा परीक्षा आयोजित की जायेगी.
ट्रांसलेटर के पद पर इंटरमीडिएट के लिए भी कुछ पद रखे गये हैं लेकिन बाकी सभी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन रहेगी. पीटी और मेंस की परीक्षा के बाद अभ्यर्थी का अंतिम तौर पर चयन होगा.
सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आयोग को नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्देश दिये हैं. इसके बाद विज्ञापन निकालने की औपचारिकताएं पूरी हो रही है. आयोग के अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा ने प्रभात खबर को बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू करने के लिए विज्ञापन जल्द ही जारी कर रहे हैं. छह महीने के अंदर हम पीटी और मेंस परीक्षा आयोजित करने का टारगेट रख रहे हैं. लैब टेक्निशियन, लाइब्रेरियन, स्टेनोग्राफर और सेनेट्री इंस्पेक्टर की परीक्षा लेने के बाद परिणाम जारी होगा.
ड्राइवर की परीक्षा के सवालों पर 8 फरवरी तक आपत्ति : उन्होंने बताया कि चालक के पदों पर 23 सितंबर 2018 को हुई परीक्षा का मॉडल आंसर शीट 23 जनवरी को जारी किया गया है.
इस पर यदि किसी को अापत्ति दर्ज करनी है तो इसकी अंतिम तारीख 8 फरवरी को है. इस बाबत सूचना जारी कर दी गयी है. स्पीड पोस्ट के माध्यम से आपत्ति पूरे प्रमाण के साथ उपलब्ध करानी होगी, इसका फॉरमैट भी बीएसएससी की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




