पटना : राजद के शासनकाल में काफी संख्या में किसान कर गये थे पलायन : संजय सिंह

Updated at : 22 Jan 2019 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : राजद के शासनकाल में काफी संख्या में किसान कर गये थे पलायन : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव बिहार के पहले जन्मजात कॉरपोरेट पॉलिटिशियन हैं. मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए और फिर भी खुद को गरीब का बेटा बताते हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के परिवार से भी असंवेदनशील शासन कोई चला सकता है. सत्ता […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव बिहार के पहले जन्मजात कॉरपोरेट पॉलिटिशियन हैं. मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए और फिर भी खुद को गरीब का बेटा बताते हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के परिवार से भी असंवेदनशील शासन कोई चला सकता है. सत्ता में रहें या विपक्ष में उनके परिवार की कार्यशैली ही निरंकुश रही है. बिहार की जनता ने 15 वर्षों तक चौतरफा जंगलराज का दंश झेला है.
सिंह ने कहा कि हैरत होती है, जब तेजस्वी किसानों की फिक्र करते हैं. 15 वर्ष में उनके परिवार ने बिहार में कृषि के लिए आधारभूत संरचना को ध्वस्त कर दिया. काफी संख्या में किसान राज्य से पलायन कर गये थे. आज किसानों के लिए सूखे पर चिंता जताकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. वहीं, नीतीश कुमार कृषि रोडमैप के जरिये कृषि को आगे बढ़ा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन