पटना : बिना लाइसेंस के बिहार में चल रही हैं स्लीपर बसें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2019 3:33 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : परिवहन विभाग अभी यह निर्णय लेने में जुटा है कि बिहार की सड़कों पर स्लीपर बसों का रजिस्ट्रेशन किया जाये या नहीं. लेकिन, सच्चाई यह है कि डीटीओ व एमवीआइ मिल कर ऐसी बसों का रजिस्ट्रेशन कर रहे, जिसमें स्लीपर बनी हुई है. सूत्र बताते हैं कि जिलों में तैनात एमवीआइ ने सीट […]
विज्ञापन
पटना : परिवहन विभाग अभी यह निर्णय लेने में जुटा है कि बिहार की सड़कों पर स्लीपर बसों का रजिस्ट्रेशन किया जाये या नहीं. लेकिन, सच्चाई यह है कि डीटीओ व एमवीआइ मिल कर ऐसी बसों का रजिस्ट्रेशन कर रहे, जिसमें स्लीपर बनी हुई है.
सूत्र बताते हैं कि जिलों में तैनात एमवीआइ ने सीट के मुताबिक गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कर दिया. लेकिन, बस मालिकों से पैसा लेकर उसी नंबर की स्लीपर लगी बसों को आराम से सड़क पर चलने की अनुमति दे देते हैं.
बिहार की नंबर लगी ऐसी सैकड़ों बसें सड़क पर दौड़ रही है और इन गाड़ियों को कहीं पकड़ा भी नहीं जाता है. हाल के दिनों में पटना कार्यालय में भी लोग स्लीपर बसों के रजिस्ट्रेशन के लिए दौड़ लगा रहे हैं.
स्लीपर बसों के रजिस्ट्रेशन को लेकर परिवहन विभाग अब भी निर्णय नहीं ले पाया है
से रांची व अन्य जगहों तक जाने के लिए बस स्टैंड से स्लीपर बसें निकलती है, जिसकी जांच हर माह होती है. बीच-बीच में सड़कों पर परिवहन अधिकारी भी बस की जांच करते हैं.
लेकिन, किसी भी बस के मालिक से नहीं पूछा जाता है कि किस तरह से बिना रजिस्ट्रेशन के स्लीपर बस चला रहे हो और वैसे बसों से कोई जुर्माना भी नहीं लिया जाता है. इसके अलावा दिल्ली के लिए प्रतिदिन जा रही बसों में भी स्लीपर लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




