ePaper

केंद्रीय जीएसटी महकमे ने की कार्रवाई: टैक्स नहीं देने वाली कंपनी से ऑन स्पॉट वसूले 2.10 करोड़

Updated at : 18 Jan 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय जीएसटी महकमे ने की कार्रवाई: टैक्स नहीं देने वाली कंपनी से ऑन स्पॉट वसूले 2.10 करोड़

पटना : केंद्रीय जीएसटी महकमा ने टैक्स जमा नहीं करने वाली पटना के बोरिंग रोड स्थित इलिट फॉलकोन कंपनी के कार्यालय में छापेमारी की. इस दौरान तमाम कागजों की जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि इसने दो करोड़ 50 लाख रुपये टैक्स जमा ही नहीं किया गया है. इसमें दो करोड़ 10 लाख की ऑन […]

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय जीएसटी महकमा ने टैक्स जमा नहीं करने वाली पटना के बोरिंग रोड स्थित इलिट फॉलकोन कंपनी के कार्यालय में छापेमारी की. इस दौरान तमाम कागजों की जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि इसने दो करोड़ 50 लाख रुपये टैक्स जमा ही नहीं किया गया है. इसमें दो करोड़ 10 लाख की ऑन स्पॉट रिकवरी की गयी. शेष राशि का भुगतान कंपनी ने एक सप्ताह में करने का आश्वासन दिया है. यह कंपनी सरकारी संस्थानों में सुरक्षा और मानव बल सर्विस प्रदान करती है.

इसके अलावा नार्थतन एक्सप्रेस इंफ्रा-डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी से 46 लाख टैक्स नहीं देने की बात सामने आयी. केंद्रीय टीम कंकड़बाग स्थित इस कंपनी के कार्यालय में पहुंची और जांच करने पाया कि यह कंपनी समुचित जानकारी नहीं होने के कारण टैक्स ही फाइल नहीं करती है. ऐसे में जब इसकी विस्तृत जांच की गयी, तो दो करोड़ 10 लाख रुपये टैक्स पाया गया. इसमें 34 लाख रुपये की रिकवरी ऑन स्पॉट की गयी. शेष राशि का भुगतान एक महीने के अंदर करने का आश्वासन कंपनी ने दिया है. टीम में पटना मध्य प्रमंडल के उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह, श्याम सुंदर अधीक्षक, नवीन कुमार गुप्ता, अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारी थे.
जांच में सामने आया कि ये दोनों कंपनियां टैक्स जमा नहीं करती थीं और इसी रुपये से अपना व्यापार बढ़ा रही थी. केंद्रीय जीएसटी आयुक्त रंजीत कुमार ने बताया कि ऐसे सभी कंपनियों पर जल्द ही छापेमारी करके टैक्स वसूला जायेगा. उन्होंने कहा कि दिसंबर 2018 से जनवरी 2019 के बीच करीब 17 कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन