पटना : तैयारियों के जायजे के बाद बोले सीएम, संगत को नहीं हो असुविधा सफाई पर रहे विशेष ध्यान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2019 5:28 AM
पटना सिटी /पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रकाश पर्व में आने वाले दुनिया भर के संगत को असुविधा नहीं हो, इसका ख्याल रखा जायेगा. सरकार पूरा सहयोग करेगी. सुरक्षा, स्वास्थ्य व सफाई पर विशेष ध्यान है. शनिवार को प्रकाश पर्व की तैयारियों का जायजा लेने पटना सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि […]
पटना सिटी /पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रकाश पर्व में आने वाले दुनिया भर के संगत को असुविधा नहीं हो, इसका ख्याल रखा जायेगा. सरकार पूरा सहयोग करेगी. सुरक्षा, स्वास्थ्य व सफाई पर विशेष ध्यान है.
शनिवार को प्रकाश पर्व की तैयारियों का जायजा लेने पटना सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबों का यह दायित्व है कि संगत की सुविधा में सहयोग करें. सरकार भी संगत की सुरक्षा, स्वास्थ्य व सफाई को लेकर अलर्ट है. पर्यटन विभाग की ओर से कंगन घाट पर बनाये गये पर्यटक सूचना केंद्र गुरुद्वारा को संगत के ठहरने के लिए मुहैया कराया गया है.
सीएम ने कहा, गुरु महाराज के 350वां व 351वां प्रकाश पर्व व शुकराना समारोह के सफल आयोजन के बाद बिहार की छवि बदल गयी है. अब यहां देश-विदेश से सिख संगतों के आने का सिलसिला लगातार जारी है.
लाखों की संख्या में सिख श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं. 352वें प्रकाश पर्व में भी कंगन घाट पर टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है, जहां पांच हजार संगत के ठहरने की व्यवस्था की गयी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर में जहां गुरु नानक देव जी महाराज गये थे, वहां शीतल कुंड गुरुद्वारा का निर्माण हो रहा है. 11 जनवरी को इसकी नींव रखी जायेगी. सरकार ने उनकी जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी का निर्णय लिया है. गुरु के बाग के पास बाजार समिति परिसर में गुरु महाराज के जीवन दर्शन पर आधारित प्रकाश पुंज का निर्माण कराया जा रहा है.
मुख्यमंत्री दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद वापस लौटने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार महापुरुषों की धरती है, भगवान बुद्ध को यहीं ज्ञान प्राप्त हुआ, भगवान महावीर का जन्म भी यहीं है, यह आर्यभट की नगरी है, तो चाणक्य ने यहीं अर्थशास्त्र की रचना की.
मुख्यमंत्री दरबार साहिब में पहुंच कर मत्था टेका, जहां तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह खालसा ने गुरुघर का आशीष सिरोपा दिया. दरबार साहिब में हाजिरी लगाने के बाद मुख्यमंत्री ने कक्ष में प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों के साथ प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा की.
नीतीश ने कहा
सरकार हर तरह से देगी सहयोग
350वें प्रकाश पर्व के सफल आयोजन से बदली बिहार की छवि
गौरव की बात है कि गुरु महाराज का जन्म बिहार में हुआ
देश-विदेश से बढ़ गया सिख संगतों के आने का सिलसिला
11 को राजगीर में शीतल कुंड गुरुद्वारा की नींव रखी जायेगी
गुरु नानक देव की जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी का लिया गया है निर्णय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










