पटना : नहर में गिरे आदित्य की जान गयी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2019 5:18 AM

विज्ञापन

एनडीआरएफ के तीन घंटे के प्रयास के बाद मिला शव पटना सिटी : बाइपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजाबा नहर में शुक्रवार को गिरे पांच वर्षीय आदित्य की आखिरकार मौत हो गयी. शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे की मशक्क्त के बाद उसके शव को नहर से बाहर निकाला. बच्चे का शव घटनास्थल […]

विज्ञापन
एनडीआरएफ के तीन घंटे के प्रयास के बाद मिला शव
पटना सिटी : बाइपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजाबा नहर में शुक्रवार को गिरे पांच वर्षीय आदित्य की आखिरकार मौत हो गयी. शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे की मशक्क्त के बाद उसके शव को नहर से बाहर निकाला. बच्चे का शव घटनास्थल से करीब 350 मीटर की दूरी पर गाद में फंसा मिला. शव का नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया.
परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया.
रेस्क्यू आॅपरेशन का नेतृत्व कर रहे एनडीआरएफ की टीम इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे आदित्य को खोजने का आॅपरेशन शुरू किया गया. टीम में 40 सदस्य थे. 20 -20 लोगों की टीम बना कर एक टुकड़ी करमलीचक नहर की तरफ से व दूसरी टुकड़ी ने घटनास्थल के पास से नहर में सर्च आॅपरेशन आरंभ किया. 10 फुट गहरे नहर वाले नाला में उतरी टीम को नाले में पानी का बहाव व गंदगी के साथ शीशा अधिक होने की स्थिति परेशानी हो रही थी.
अब केकरा भेजबइ स्कूल
एनडीआरएफ की टीम ने जब शव को निकाल कर पुलिस की गाड़ी में बैठे पिता कमलेश के हाथों में सौंपा तो पिता बदहवासी की स्थिति में चीख उठा अब केकरा भेजबइ स्कूल. परिजनों व गांव के लोगों ने बताया कि आदित्य का नामांकन बीते सप्ताह ही देवी स्थान के समीप में विद्यालय में कराया था. बेटे के बच निकलने की उम्मीद लगा कर बैठी मां अंजू अचेतावस्था में पड़ी थी.
गांव के लोगों ने बताया कि कुछ माह पहले ही बड़े बेटे की मौत बीमारी से हो गयी थी, जिसका दर्द भी दूर नहीं हुआ था कि इसी बीच यह घटना हो गयी. हालांकि शव के पोस्टमार्टम के बाद घर आने के उपरांत अंतिम संस्कार किया गया.
बताते चले कि शुक्रवार की शाम लगभग तीन बजे ट्रैक्टरचालक व मजदूरी करने वाले कमलेश कुमार का पांच वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार खेत से घर की ओर लौट रहा था. नहर नुमा नाला के ऊपर नाले को पार करने के लिए लोहे का मोटा पाइप जो बिजली के खंभा की आकृति का था, कुछ लोगों ने रख दिया है. इससे पार करने में वह गिर गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन