पटना : पॉलीथिन के खिलाफ अभियान, पांच धराये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2019 9:39 AM
पटना सिटी : नगर निगम के सिटी अंचल की ओर से सोमवार को भी पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया. नगर निगम की टीम ने गुलजारबाग और मीना बाजार इलाकों में अभियान चलाया और कई दुकानों की जांच की. कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने कहा कि अभियान के दौरान कहीं से पॉलीथिन का कैरीबैग […]
पटना सिटी : नगर निगम के सिटी अंचल की ओर से सोमवार को भी पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया. नगर निगम की टीम ने गुलजारबाग और मीना बाजार इलाकों में अभियान चलाया और कई दुकानों की जांच की. कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने कहा कि अभियान के दौरान कहीं से पॉलीथिन का कैरीबैग बरामद नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा.
नौबतपुर. पॉलीथिन व कैरीबैग के प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को नगर प्रशासन ने नौबतपुर और नौबतपुर लख बाजार में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पांच दुकानदारों से पॉलीथिन जब्त की गयी. छापेमारी का नेतृत्व कर रहे नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ सुशील कुमार ने बताया कि लख बाजार से एक व नौबतपुर पेठिया व मछली बाजार से चार दुकानदार पकड़े गये हैं. प्रति दुकानदार से दो हजार कुल दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










