पटना : स्कॉर्पियो की तलाश में चला सर्च अभियान
Updated at : 31 Dec 2018 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 38 से बीते 31 जुलाई को गंगा में गिरी स्कार्पियो की तलाशी के लिए रविवार को भी एसडीआरएफ की टीम ने सर्च आॅपरेशन चलाया. सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक चले सर्च आॅपरेशन में टीम को कामयाबी नहीं मिली. इस दरम्यान एसडीआरएफ की […]
विज्ञापन
पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 38 से बीते 31 जुलाई को गंगा में गिरी स्कार्पियो की तलाशी के लिए रविवार को भी एसडीआरएफ की टीम ने सर्च आॅपरेशन चलाया. सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक चले सर्च आॅपरेशन में टीम को कामयाबी नहीं मिली. इस दरम्यान एसडीआरएफ की टीम ने पाया संख्या 37 व 38 के बीच में झग्गर व डीप ड्राइवर की मदद से खोज की.
आॅपरेशन का नेतृत्व कर रहे एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया सोमवार व मंगलवार को अभियान नहीं चलेगा. बुधवार को जिला प्रशासन से अनुमति मिली, तो सर्च आॅपरेशन चलाया जायेगा.
बताते चलें कि कंकड़बाग थाना क्षेत्र की पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग निवासी डॉ विपिन कुमार सिंह ने लापता पुत्र आदर्श की खोज के लिए गंगा में उच्चधिकारियों से आग्रह के बाद से दोबारा सर्च आॅपरेशन आरंभ कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




