पटना : वेतन के लिए शिक्षक महासंघ 5 से करेगा चरणबद्ध आंदोलन

Published at :31 Dec 2018 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : वेतन के लिए शिक्षक महासंघ 5 से करेगा चरणबद्ध आंदोलन

पटना : राज्य में संचालित 715 माध्यमिक विद्यालयों के अधिग्रहण और 8085 शिक्षाकर्मियों के वेतन की मांग को लेकर बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ ने पांच जनवरी से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया है. महासंघ का कहना है कि 30 वर्ष से चलाये जा रहे 715 माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों और […]

विज्ञापन
पटना : राज्य में संचालित 715 माध्यमिक विद्यालयों के अधिग्रहण और 8085 शिक्षाकर्मियों के वेतन की मांग को लेकर बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ ने पांच जनवरी से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया है. महासंघ का कहना है कि 30 वर्ष से चलाये जा रहे 715 माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है.
इन स्कूलों का अधिग्रहण भी सरकार ने नहीं किया है. जबकि इन स्कूलों के अपना भूमि, भवन समेत तमाम आधारभूत संरचना मौजूद हैं. महासंघ के संयोजक राजकिशोर प्रसाद साधु ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 5 जनवरी 2019 को शिक्षक अपने-अपने घरों और गांव के चौराहों पर बैनर, पोस्टर लगायेंगे.
9 जनवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और घेराव होगा. 22 जनवरी को प्रमंडलीय मुख्यालय पर प्रदर्शन और 30 जनवरी को पटना में राज्यस्तरीय प्रदर्शन और घेराव होगा. इसके बाद भी मांग नहीं पूरी होती है, तो सरकार के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन