ePaper

उपेंद्र कुशवाहा का PM मोदी पर बड़ा आरोप, कहा- रबड़ स्टांप के तौर पर कर रहे कैबिनेट का इस्तेमाल, BJP की उल्टी गिनती शुरू

Updated at : 13 Dec 2018 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा का PM मोदी पर बड़ा आरोप, कहा- रबड़ स्टांप के तौर पर कर रहे कैबिनेट का इस्तेमाल, BJP की उल्टी गिनती शुरू

पुणे : राजग से अलग हुई राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. हिंदी भाषी तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद उन्होंने यह बात कही. दो दिन पहले भाजपा से नाता तोड़ चुके […]

विज्ञापन

पुणे : राजग से अलग हुई राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. हिंदी भाषी तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद उन्होंने यह बात कही. दो दिन पहले भाजपा से नाता तोड़ चुके कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कैबिनेट का रबड़ स्टांप के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री पिछड़े वर्गों को धोखा और बिहार को सिर्फ जुमले दे रहे हैं. यह पूछे जाने पर कि उन्होंने राजग से गठबंधन क्यों तोड़ा, उन्होंने कहा, ‘मैं विकास के एजेंडे पर राजग में शामिल हुआ था, लेकिन कुछ साल से मैंने महसूस कि कि सरकार बनाने के बाद वे अपने एजेंडे के विकास पर काम कर रहे थे, जो राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का एजेंडा था.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने राजग से रिश्ता तोड़ने का मन इसलिए बनाया, क्योंकि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का एजेंडा ना तो देश और ना ही हमारे दल के लिए अनुकूल था.’ यह बात उन्होंने एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करने के दौरान कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन