ePaper

पटना : कुशवाहा ने भाजपा को भी बनाया निशाना, कहा, सीट बंटवारे पर अमित शाह से करेंगे मुलाकात

Updated at : 16 Nov 2018 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कुशवाहा ने भाजपा को भी बनाया निशाना, कहा, सीट बंटवारे पर अमित शाह से करेंगे मुलाकात

नयी दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाते रहे रालोसपा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को जदयू प्रमुख के खिलाफ अपने अभियान में भाजपा को भी घसीट लिया. इस बीच, यह भी संकेत हैं कि लोकसभा चुनाव में सीट समझौते को लेकर अप्रसन्न कुशवाहा सत्तारूढ़ राजग से अलग हट […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाते रहे रालोसपा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को जदयू प्रमुख के खिलाफ अपने अभियान में भाजपा को भी घसीट लिया. इस बीच, यह भी संकेत हैं कि लोकसभा चुनाव में सीट समझौते को लेकर अप्रसन्न कुशवाहा सत्तारूढ़ राजग से अलग हट सकते हैं. कुशवाहा ने अपने इस आरोप को फिर से हवा दी कि कुमार ने उनके खिलाफ ‘नीच’ शब्द का उपयोग कर उनका अपमान किया है. जदयू इस आरोप से इन्कार कर चुका है.
बिहार के मुख्यमंत्री के बचाव में उतरे राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जवाब देते हुए कुशवाहा ने कई ट्वीट किये. सुशील मोदी ने 12 नवंबर को ट्वीट कर कहा था कि कुमार ने ‘नीच’ शब्द का कभी उपयेाग नहीं किया, किंतु कुछ लोग शहीद बनने का प्रयास कर रहे हैं.
रालोसपा के अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री ने प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणी की जो व्याख्या की थी, वह क्या सुशील कुमार मोदी के अनुसार गलत थी. प्रियंका ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पर हमला करते हुए नीच राजनीति शब्द का इस्तेमाल किया था.
भाजपा के तत्कालीन प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी ने इस टिप्पणी को उनकी पिछड़ी जाति से जोड़ते हुए आरोप लगाया था कि उनकी पृष्ठभूमि पर हमला किया जा रहा है. कुशवाहा ने कहा कि सुशील कमार मोदी को तब यह भी कहना चाहिए कि नीतीश कुमार सही हैं तथा राज्य में 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान डीएनए मुद्दे पर दोनों नेताओं (नीतीश एवं नरेन्द्र मोदी) के बीच नरेन्द्र मोदी गलत थे.
कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि मैं दिल्ली निकल रहा हूं. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ मेरी बैठक में मैं सीटों के बंटवारे पर बातचीत करूंगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन