पटना : पत्थरबाजी में एक का सिर फूटा, कई और हुए घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2018 5:12 AM

विज्ञापन

पूजा समिति और मुसहरी के लोगों में मारपीट पटना : बेली रोड में पिलर संख्या 15 के पास रविवार की शाम पूजा समिति और मौर्य पथ में रहने वाले मुसहरी के लोगों के बीच जम कर मारपीट हुई. इस दौरान मुसहरी के लोग भारी संख्या में इकट्ठे हो गये और करीब आधा घंटा तक पत्थरबाजी […]

विज्ञापन
पूजा समिति और मुसहरी के लोगों में मारपीट
पटना : बेली रोड में पिलर संख्या 15 के पास रविवार की शाम पूजा समिति और मौर्य पथ में रहने वाले मुसहरी के लोगों के बीच जम कर मारपीट हुई. इस दौरान मुसहरी के लोग भारी संख्या में इकट्ठे हो गये और करीब आधा घंटा तक पत्थरबाजी की. इसमें पूजा समिति के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
इसमें एक सिर फूट गया है. वहीं अन्य कई लोगों को भी चोट आयी है. घटना के दौरान मौके पर पहुंची शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने मामला शांत कराया. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस का कहना है कि अभी आवेदन नहीं मिला है, पत्थरबाजी करने वालों की तलाश की जा रही है. कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
मिक्की माऊस में बच्चों के खेलने को लेकर हुआ विवाद : दरअसल बेली रोड में पिलर संख्या -15 के पास पूजा पंडाल बनाया गया है. पंडाल के पास ही मून क्लब की तरफ से बच्चों के खेलने के लिए झूला व मिक्की माऊस का भी प्रबंधन किया गया है.
शास्त्रीनगर पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम को मौर्य पथ के मुसहरी में रहने वाले लोग अपने बच्चों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचे हुए थे. इस दौरान मुसहरी वालों के बच्चे झूला और मिक्की माऊस में खेल रहे थे.
टाइमिंग पूरा होने पर जब झूला और मिक्की माऊस वाले बच्चों को उतारने लगे तो मुसहरी के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया. उनका कहना था कि 10 मिनट तक और खेलने दो. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. फिर मुसहरी के लोगों ने छीना-झपटी करने लगा. इस पर मून क्लब के लोगों ने उन्हें रोका तो वह मारपीट पर उतारू हो गये.
फिर फोन करके मुसहरी के और लोगों को बुला लिया. मुसहरी से महिलाएं, बच्चे डंडा, ईंट-पत्थर लेकर दौड़ पड़े. आयोजन स्थल पर पत्थरबाजी करने लगे. इसमें मून क्लब के तीन लोगों को गंभीर चोट आयी है. इसमें एक व्यक्ति का सिर फूट गया है. वहीं अन्य लोगों को भी चोट आयी है. घटना के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया व घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया है.
पुलिस का कहना है कि आवेदन अभी नहीं मिला है. केस दर्ज कर उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वहीं मून क्लब वालों का कहना है के मुसहरी के लोगों ने लूटपाट किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन