पटना : दावा-आपत्तियां लेने के निर्देश, जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Updated at : 14 Oct 2018 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न मतदान केंद्रों पर दावा-आपत्ति से लेकर नये मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम किया जा रहा है. इस क्रम में जिलाधिकारी कुमार रवि ने पटना साहिब विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्र के 36 मतदानकेंद्रों के दस्तावेज की जांच की. मतदान केंद्र संख्या, 303, 313, 317, 325, 310, […]
विज्ञापन
पटना : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न मतदान केंद्रों पर दावा-आपत्ति से लेकर नये मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम किया जा रहा है. इस क्रम में जिलाधिकारी कुमार रवि ने पटना साहिब विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्र के 36 मतदानकेंद्रों के दस्तावेज की जांच की. मतदान केंद्र संख्या, 303, 313, 317, 325, 310, 324, 323, 322, 300, 312, 311, 115, 57, 234, 207, 219, 218, 155, 156, 159, 160, 163, 164, 170, 173, 175, 166, 174, 157, 165, 151, 168, 167, 231, 227, 215 के बीएलओ के साथ दावे व आपत्तियों के संबंध में जांच की गयी. इस जांच में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जांच के क्रम में दिव्यांग मतदाताओं के अलावा क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तियों की भी सूची बनायी जाये.
मृत व स्थानांतरित मतदाताओं केसंबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये. जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मतदान केंद्रवार प्राप्त दावे व आपत्तियों (प्रारूप–6, 7, 8 एवं 8क) का निरीक्षण बीएलओ के पंजी के माध्यम से किया जाये. जिलाधिकारी ने पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी को ससमय काम पूरा कराने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




