पटना : पीएमसीएच को मिले 21 वेंटिलेटर

Updated at : 11 Oct 2018 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच को मिले 21 वेंटिलेटर

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. क्योंकि अब उन मरीजों को वेंटिलेटर की कमी के कारण दूसरे अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा. क्योंकि पीएमसीएच को 21 वेंटिलेटर मुहैया करा दिया गया है. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन को 21 […]

विज्ञापन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. क्योंकि अब उन मरीजों को वेंटिलेटर की कमी के कारण दूसरे अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा. क्योंकि पीएमसीएच को 21 वेंटिलेटर मुहैया करा दिया गया है. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन को 21 वेंटिलेटर मुहैया करा दिया है. जानकारी देते हुए पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि हमने कुल 40 वेंटिलेटर की मांग की थी. जिसमें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने हमारी मांग को मानते हुए 21 वेंटिलेटर दे दिये. वहीं बाकी वेंटिलेटर भी बहुत जल्द उपलब्ध करा दिये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन