बिहार के सुपौल में लड़कियों को पीटने के मामले में एनएचआरसी ने नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली : बिहार के सुपौल जिले में दीवार पर भद्दी टिप्पणियां लिखने का विरोध करने पर भीड़ द्वारा 30 से ज्यादा लड़कियों को पीटे जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार और पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजा है. दीवार पर भद्दी टिप्पणियां कथित तौर पर पास के स्कूल के लड़कों ने […]
नयी दिल्ली : बिहार के सुपौल जिले में दीवार पर भद्दी टिप्पणियां लिखने का विरोध करने पर भीड़ द्वारा 30 से ज्यादा लड़कियों को पीटे जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार और पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजा है. दीवार पर भद्दी टिप्पणियां कथित तौर पर पास के स्कूल के लड़कों ने लिखी थीं. आयोग ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि उसने मीडिया खबरों का स्वत:संज्ञान लिया है. यह स्कूल खास तौर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए है.
आयोग ने कहा कि बिहार के सुपौल जिले में6 अक्टूबर को कम से कम 34 लड़कियों को कुछ स्थानीय युवकों ने बुरी तरह पीटा क्योंकि उन्होंने उनकी गलत हरकतों और भद्दी टिप्पणियों का विरोध किया था. इसने कहा कि आरोपियों में नजदीक के मिडिल स्कूल के छात्र और उनके माता-पिता शामिल थे. आयोग ने कहा कि उसने बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिनमें घायल छात्राओं के इलाज की स्थिति, आवासीय स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाए जाने के लिए उठाए गए कदम, शिकायत में संलिप्त उपद्रवी लोगों के खिालफ की गयी कार्रवाई का ब्यौरा शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




