ePaper

मसौढ़ी : पांच साल की बच्ची से रेप, गिरफ्तार

Updated at : 07 Oct 2018 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
मसौढ़ी : पांच साल की बच्ची से रेप, गिरफ्तार

आंगनबाड़ी से पढ़कर घर लौट रही थी पीिड़ता, गोद में उठा ले गया आरोिपत मसौढ़ी : कादिरगंज थाना क्षेत्र के लालबाग गांव में शुक्रवार की दोपहर आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़ाई कर घर लौट रही पांच वर्षीया बच्ची के साथ 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया. घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गयी और उसे […]

विज्ञापन
आंगनबाड़ी से पढ़कर घर लौट रही थी पीिड़ता, गोद में उठा ले गया आरोिपत
मसौढ़ी : कादिरगंज थाना क्षेत्र के लालबाग गांव में शुक्रवार की दोपहर आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़ाई कर घर लौट रही पांच वर्षीया बच्ची के साथ 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया.
घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गयी और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर आरोपित युवक कादिरगंज थाना के लालबाग गांव निवासी कृष्णा महतो के पुत्र जीतेंद्र कुमार के खिलाफ शनिवार को कादिरगंज थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर उक्त बच्ची अपने गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़ाई कर घर लौट रही थी तभी रास्ते में उसे आरोपित युवक जीतेंद्र कुमार ने गोद में उठा लिया और गांव के खलिहान में ले जाकर दुष्कर्म किया. बाद में बच्ची को खलिहान में ही छोड़ मौके से फरार हो गया.
इधर, पीड़ित बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनायी. इस संबंध में कादिरगंज थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच करायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन