डीजल, पेट्रोल,रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ हम ने किया राजभवन मार्च
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2018 10:19 PM
पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा किसान प्रकोष्ठ ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमत व भारतीय रुपया का डाॅलर के मुकाबले गिरते मूल्य के विरुद्ध गांधी मैदान राम गुलाम चौक से राजभवन मार्च किया. किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि भूषण के नेतृत्व में आक्रोश मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास […]
पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा किसान प्रकोष्ठ ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमत व भारतीय रुपया का डाॅलर के मुकाबले गिरते मूल्य के विरुद्ध गांधी मैदान राम गुलाम चौक से राजभवन मार्च किया. किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि भूषण के नेतृत्व में आक्रोश मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास रोकने का प्रयास किया. हालांकि, इसे तोड़ कर वे डाकबंगला चौराहा पहुंच गये. वहां से मार्च को आगे बढ़ने पर पुलिस ने रोक दिया. मार्च को लेकर यातायात परिचालन पर असर पड़ा.
हम के नेताओं ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्य के कारण खाद्य पदार्थ व अन्य वस्तुओं के मूल्य बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. आक्रोश मार्च में प्रदेश अध्यक्ष वृशिण पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ ई अजीत कुमार, पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार,रवींद्र राय, दानिश रिजवान, बी एल वैशयंत्री, अनामिका पासवान, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, विजय यादव, रघुवीर मोची, सुभाष सिंह चंद्रवंशी, सहित अन्य नेता शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










