ePaper

लालू की परेशानी पर JDU का तंज, कहा, ...अब ''कुत्ता'' और ''मच्छर'' से भी लगने लगा डर

Updated at : 03 Sep 2018 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
लालू की परेशानी पर JDU का तंज, कहा, ...अब ''कुत्ता'' और ''मच्छर'' से भी लगने लगा डर

पटना : चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजदप्रमुख लालू प्रसाद की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. लालू यादव इन दिनों रांचीस्थित रिम्स में इलाज करा रहे हैं. अस्पताल प्रशासन से लालू यादव ने शिकायत की है कि कुत्तों के भौंकने की आवाज और मच्छर के कारण […]

विज्ञापन

पटना : चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजदप्रमुख लालू प्रसाद की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. लालू यादव इन दिनों रांचीस्थित रिम्स में इलाज करा रहे हैं. अस्पताल प्रशासन से लालू यादव ने शिकायत की है कि कुत्तों के भौंकने की आवाज और मच्छर के कारण उन्हें रात में नींद नहीं आ रही है. इस पर बिहार में सत्ताधारी जदयू ने तंज कसा है और कहा कि आरजेडी के शासनकाल में भी बिहार की जनता बहुत डरी हुई थी.

मीडियामें राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की कुत्तों एवं मच्छरों से हो परेशानी से संबंधित खबरों के आने पर जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोमवार को तंज कसते हुए ट्वीट किया है और लिखा है, अब देखिए, अभी तक तो अदालत से ही बाहर रहने का गुहार लगा रहे थे. अब ‘कुत्ता’ और ‘मच्छर’ से भी डर लगने लगा. महोदय, आपके राज में बिहार की जनता भी बहुत डरी हुई थी. कहावत है न ‘बोए पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए.’

गौरतलब है कि लालू अभी रिम्स के सुपर स्पेशलिटी वॉर्ड में भर्ती हैं. लालू के करीबी और आरजेडी के विधायक भोला यादव ने रविवार को कहा कि लालू प्रसाद अस्पताल में कुत्तों से ही परेशान हो गये. उन्होंने शिकायत की है कि कुत्तों के भौंकने की वजह से रात में उनकी नींद बार-बार टूट जाती है. उन्होंने रिम्स के नये बने पेइंग वॉर्ड में खुद को शिफ्ट करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में मच्छर भी हैं, जिससे उन्हें डेंगू का भय बना रहता है.

बता दें कि पिछले सप्ताह झारखंड हाईकोर्ट ने लालू की जमानत बढ़ाये जाने की याचिका को खारिज कर दिया था जिसके बाद करने के बाद उन्हें फिर से जेल जाना पड़ा था. हालांकि, बाद में उन्हें इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन