ePaper

लालू प्रसाद से मिलने अस्पताल पहुंचे अशोक चव्हाण

Updated at : 24 Aug 2018 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद से मिलने अस्पताल पहुंचे अशोक चव्हाण

मुंबई : महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख अशोक चव्हाण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिलने आज यहां के एक अस्पताल पहुंचे. लालू का यहां के बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स स्थित एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में पिछले सप्ताह से इलाज चल रहा है. चव्हाण आज सुबह लालू से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनके […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख अशोक चव्हाण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिलने आज यहां के एक अस्पताल पहुंचे. लालू का यहां के बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स स्थित एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में पिछले सप्ताह से इलाज चल रहा है. चव्हाण आज सुबह लालू से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री आरिफ मोहम्मद नसीब खान ने इस बारे में जानकारी दी. लालू से मिलने अस्पताल पहुंचे चव्हाण के साथ खान भी थे. चार दिन पहले लालू के पुत्र एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. तेजस्वी ने बाद में ट्वीट किया था कि उनके पिता कई बीमारियों की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन