ePaper

लालू प्रसाद यादव को मिली एक हफ्ते की राहत, 27 तक मिली बेल, जमानत अवधि बढ़ाने पर 24 को होगी सुनवाई

Updated at : 17 Aug 2018 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव को मिली एक हफ्ते की राहत, 27 तक मिली बेल, जमानत अवधि बढ़ाने पर 24 को होगी सुनवाई

पटना / रांची :हाईकोर्ट ने चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक सप्ताह की राहत दी है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन पर राजकीय शोक के कारण हाईकोर्ट कुछ देर के लिए खुला. हालांकि, एडवोकेट एसोसिएशन के आग्रह पर कार्यवाही स्थगित कर दी गयी. इस दौरान अदालत नेराजद अध्यक्ष को […]

विज्ञापन

पटना / रांची :हाईकोर्ट ने चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक सप्ताह की राहत दी है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन पर राजकीय शोक के कारण हाईकोर्ट कुछ देर के लिए खुला. हालांकि, एडवोकेट एसोसिएशन के आग्रह पर कार्यवाही स्थगित कर दी गयी. इस दौरान अदालत नेराजद अध्यक्ष को एक सप्ताह की राहत देते हुए प्रोविजनल बेल की अवधि एक सप्ताह बढ़ा दी. वहीं, जमानत अवधि बढ़ाये जाने के मामले में 17 अगस्त को होनेवाली सुनवाई को टालते हुए 24 अगस्त की तिथि तय कर दी. जमानत अवधि बढ़ाये जाने के मामले में अब 24 अगस्त को सुनवाई होगी. वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के कारण राजकीय शोक होने से सीबीआई की ओर से कोई भी अदालत में उपस्थित नहीं हुआ था.

इससे पहले, रांची हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव के प्रोविजनल बेल की अवधि बढ़ाये जाने को लेकर पिछले शुक्रवार को सुनवाई करते हुए 20 अगस्त तक जमानत दी थी. साथ ही मेडिकल ग्राउंड पर जमानत लेकर इलाज करा रहे लालू प्रसाद को जमानत अवधि बढ़ाये जाने के मामले में सुनवाई की तिथि 17 अगस्त तय कर दी थी. अब मामले की सुनवाई 24 अगस्त को होगी. मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव को यूरिनल, डायबिटीज सहित कई बीमारियां हैं. उनका इलाज मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन