मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड : राजद महिला कार्यकर्ताओं ने किया CM आवास का घेराव, सीएम से मांग इस्तीफा

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड को लेकर आरजेडी की महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की. कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास का घेराव करने की भी कोशिश की. इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. आरजेडी की मांग है कि इस पूरे मामले की नैतिक जवाबदेही […]
पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड को लेकर आरजेडी की महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की. कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास का घेराव करने की भी कोशिश की. इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. आरजेडी की मांग है कि इस पूरे मामले की नैतिक जवाबदेही लेते हुए मुख्यमंत्री भी इस्तीफा देना होगा.
प्रदर्शन प्रतिबंधित क्षेत्र में किया जा रहा था इसलिए पुलिस ने इनको रोकने की कोशिश की. जिसके बाद महिला कार्यकर्ता वहीं बैठ गयी. बाद में पुलिस ने उन्हें किसी तरह हटाया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुजफ्फरपुर कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में अपने पति का नाम आने के बाद समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. उसके बाद सीएम नीतीश के इस्तीफे की मांग भी जोर पकड़ती जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




