लालू प्रसाद यादव को मिली पांच दिनों की राहत, 20 तक मिली बेल, जमानत अवधि बढ़ाने पर होगी 17 को सुनवाई

पटना / रांची : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पांच दिनों की राहत प्रदान की है. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के प्रोविजनल बेल की अवधि बढ़ाये जाने को लेकर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए रांची हाईकोर्ट 20 अगस्त तक जमानत दे दी. साथ ही जमानत […]
पटना / रांची : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पांच दिनों की राहत प्रदान की है. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के प्रोविजनल बेल की अवधि बढ़ाये जाने को लेकर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए रांची हाईकोर्ट 20 अगस्त तक जमानत दे दी. साथ ही जमानत पर इलाज करा रहे लालू प्रसाद को जमानत अवधि बढ़ाये जाने के मामले में अगली सुनवाई हाईकोर्ट में 17 अगस्त को होगी.
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की प्रोविजनल बेल की अवधि बढ़ाये जाने के मामले पर रांची हाईकोर्ट की जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने जमानत की अवधि बढ़ाये जाने को लेकर सुनवाई 17 अगस्त तक टाल दी. हालांकि, लालू प्रसाद यादव की जमानत अवधि 14 अगस्त को खत्म होने के मद्देनजर पांच दिनों की राहत देते हुए 20 अगस्त तक जमानत दे दी. मामले की सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद के अधिवक्ता ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को यूरिनल, डायबिटीज सहित अन्य बीमारियां हैं. उनका इलाज मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में चल रहा है. वहीं, अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता हैं. वह इलाज कराने के बाद घर में नहीं रह सकते. साथ ही अदालत ने सीबीआई को डिस्चार्ज समरी जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




