पटना : 9.75 लाख बच्चों को पिलायी जायेगी पोलियोरोधी दवा

Updated at : 06 Aug 2018 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 9.75 लाख बच्चों को पिलायी जायेगी पोलियोरोधी दवा

पटना : पोलियो मुक्त अभियान के दौरान जिले में नौ लाख 75 हजार आठ सौ 88 बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलायी जायेगी. इसके लिए 2951 टीम जिले के लगभग 1286815 घरों का भ्रमण कर, बच्चों को दवा देगी. रविवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने शहर के गार्डिनर रोड अस्पताल से इस अभियान […]

विज्ञापन
पटना : पोलियो मुक्त अभियान के दौरान जिले में नौ लाख 75 हजार आठ सौ 88 बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलायी जायेगी. इसके लिए 2951 टीम जिले के लगभग 1286815 घरों का भ्रमण कर, बच्चों को दवा देगी. रविवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने शहर के गार्डिनर रोड अस्पताल से इस अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी बेबी इहिता के साथ रीता कुमारी,नैना कुमारी,कुसुम कुमारी,मीनाक्षी कुमारी,मनीषा कुमारी मोहम्मद अकीब एवं शशि कुमार सहित दर्जनों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी.
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सिविल सर्जन प्रमोद झा को निर्देश दिया कि पांच अगस्त से नौ अगस्त तक चलने वाले प्लस पोलियो अभियान में पटना जिले चलाना जाना है. इसकी तैयारी ठीक रहे. प्लस पोलियो अभियान के लिए 7751 टीका कर्मी, 1239 पर्यवेक्षक, 283 कोल्ड चैन, 214 डिपो, 76000 ओपीवी वायल को उपलब्ध कराया गया है. कार्यक्रम में इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार रवि के अलावे सिविल सर्जन प्रमोद झा, गार्डिनर रोड अस्पताल के अधीक्षक मनोज कुमार सिन्हा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन