बेली रोड पर पानी निकाल कर डाली जा रही मिट्टी, सड़क चालू होने में लगेंगे और दो दिन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2018 4:26 AM
पटना : बीपीएससी के सामने बेली रोड के धसान स्थल की मरम्मत मंगलवार को दिनभर जारी रही. ट्यूबवेल लगा कर गड्ढे में भरे पानी को निकाला जा रहा था और धंसान को भरने के लिए मिट्टी डाली जा रही थी. अगल-बगल की सड़क के अंदर की मिट्टी बह जाने की वजह से उनके भी टूट […]
पटना : बीपीएससी के सामने बेली रोड के धसान स्थल की मरम्मत मंगलवार को दिनभर जारी रही. ट्यूबवेल लगा कर गड्ढे में भरे पानी को निकाला जा रहा था और धंसान को भरने के लिए मिट्टी डाली जा रही थी. अगल-बगल की सड़क के अंदर की मिट्टी बह जाने की वजह से उनके भी टूट कर गिरने का अंदेशा था. इसलिए पानी निकालने का काम धीरे-धीरे हो रहा था और उसी अनुपात में मिट्टी डाली जा रही थी. बुधवार तक गड्डे को भरने का काम पूरा होगा. उसके बाद उसके ऊपर सड़क बनाने में भी कम-से-कम दो दिन लगेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










